फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने विरोध दिवस मनाया

विज्ञापन
काले कपड़े पहनकर विरोध दिवस मनाते आईएमए के चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों पर हो रहे हमलों के विरोध में शुक्रवार को आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने विरोध दिवस मनाया। उन्होंने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर काम जारी रखा, साथ ही प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए हिंसा करने वालों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

आईएमए से जुड़े कई चिकित्सक शुक्रवार की दोपहर आईएमए भवन में इकट्ठा हुए। आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने देश भर में जो काम किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की जान बचाई है। मगर इसके बावजूद चिकित्सकों पर हमले हो रहे हैं। अस्पतालों में तोड़फोड़ की जाती है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवा कार्मिक एवं नैदानिक प्रतिष्ठान विधेयक 2019 को वापस लाने, कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए जान गंवाने वाले चिकित्सकों के आश्रितों को सरकारी सहायता दिलाने, कोरोना वैक्सीनेशन के खिलाफ बोलने वालों के लिए सख्त कानून लाने, पोस्ट कोविड जटिलताओं को दूर करने के लिए शोध प्रकोष्ठ बनाने की मांग की गई। बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह, सचिव डॉ. कर्मवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. जी रहमान, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. नरेश सैनी शामिल रहे। उधर, डॉ. संजीव मिगलानी ने काली शर्ट, काली पैंट, काला मास्क और काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध जताया।

काले पटटी पहनकर विरोध दिवस मनाते आईएमए के चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

काली पटटी पहनकर विरोध दिवस मनाते आईएमए के चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें