फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा घेराबंदी, 21 तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑपरेशन नशा मुक्ति के तहत जिले भर में चलाए गए विशेष अभियान में शुक्रवार को 21 तस्करों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया अभियान के तीसरे दिन जनपद में पुलिस की विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। इसके तहत कोतवाली मंडी पुलिस ने एक आरोपी 480 ग्राम स्मैक, थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो आरोपियों को 650 ग्राम स्मैक, कोतवाली देहात पुलिस ने 28 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने 130 ग्राम स्मैक के साथ एक, थाना फतेहपुर पुलिस ने 300 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। इसी तरह चिलकाना पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ एक, देवबंद पुलिस ने दो किलो डोडा पोस्त के साथ एक, सरसावा पुलिस ने दो आरोपियों को आठ किलो डोडा पोस्त, बेहट पुलिस ने तीन आरोपियों को स्मैक, रामपुर मनिहारान पुलिस ने चार आरोपियों को स्मैक, बिहारीगढ़ पुलिस ने 600 ग्राम स्मैक के साथ दो, गंगोह पुलिस ने एक आरोपी डोडा पोस्त, तीतरो पुलिस ने एक आरोपी को 200 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। इस प्रकार 15 किलो डोडा पोस्त, तीन किलो स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो दबोचे
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौकी सिविल लाइन के पास से दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सलीम निवासी आजाद कॉलोनी, आशू निवासी मवीकला ने रामपुर मनिहारान से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें