फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में जुटेंगे देशभर के डॉक्टर

Sat, 16 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वैज्ञानिक कांफ्रेंस की जानकारी देते डॉ. संजीव मिगलानी व अन्य चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) इस बार भी एक दिवसीय वैज्ञानिक कांफ्रेंस का आयोजन रविवार को आइएमए भवन में होगा। कांफ्रेंस में देशभर के नामचीन चिकित्सक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कांफ्रेंस को आयोजित करने का मकसद चिकित्सा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव और नई तकनीक से स्थानीय चिकित्सकों को अवगत कराना है। कांफ्रेंस में जनपद के ढाई सौ से अधिक चिकित्सक हिस्सा लेंगे। कांफ्रेंस को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की। 

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रजनीश दहूजा ने बताया कि वैज्ञानिक कांफ्रेंस को आयोजित कराने का मकसद चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही नई-नई तकनीक और बदलावों से स्थानीय चिकित्सकों को अवगत कराना है। आइएमए के मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि कांफ्रेंस में डॉ. मुकेश गुप्ता भी अपने अनुभवों को शेयर करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि कांफ्रेंस में बाहर से अलग-अलग बीमारियों के दस विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंस का उद्घाटन डीएम पवन कुमार के द्वारा सुबह दस बजे किया जाएगा। सीएमओ मो. सईद विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे।

मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. कलीम अहमद ने बताया कि आईएमए कई वर्षों से इस प्रकार की कांफ्रेंस करा रहा है, जो अपडेट रहने के लिए बेहद जरूरी है। पत्रकार वार्ता में डॉ. संदीप गर्ग भी मौजूद थे। 

यह रहेंगे मेहमान चिकित्सक 
वैज्ञानिक कांफ्रेंस में मुख्य रूप से दस विशेषज्ञ चिकित्सक हिस्सा लेंगे। इनमें देहरादून से डॉ. एके सिंह, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से प्रोफेसर गरिमा शुक्ला, देहरादून से डॉ. गिरीश गुप्ता, चंडीगढ़ से डॉ. हिमांशु कोचर, नई दिल्ली से डॉ. जेडएस वजीर, नई दिल्ली से ही डॉ. अमित मित्तल, डॉ. पीयूष जैन, देहरादून से डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. विनीत गुप्ता आदि चिकित्सक वक्ता के रूप में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें