फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट रोगियों के उपचार में कोताही न बरतें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बुधवार को मंडलायुक्त एवी राजामौलि और विधायक देवेंद्र निम ने सीएचसी पहुंचकर वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों के उपचार में कोई कोताही न बरतने के निर्देश चिकित्सकों को दिए।
विज्ञापन

सुबह के वक्त पहले रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों से बात की। प्रभारी चिकित्साधिकारी को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। दोपहर को मंडलायुक्त सहारनपुर एवी रजामौलि ने भी सीएचसी पहुंच कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने होम आइसोलेट कोविड मरीजों को फोन कर उनका हाल जाना तथा एएनएम तथा आशाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास पाल को निर्देशित किया कि गांव देहात में बैठे हुए चिकित्सक खांसी, जुकाम व बुखार आदि के मरीजों की सूचना यदि विभाग को नहीं देते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान उनके साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के शहजाद, सीएचओ धनंजय, फरहा, अनिल मीणा, रोबिन, अनुराग, रिजवान अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें