फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को गुमराह न करें अरशद मदनी: बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अधिवक्ता फरहा फैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवबंद में राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लव मैरिज करना गलत नहीं है, लेकिन पहचान छिपाकर युवतियों का धर्मांतरण कराना गलत है। मौलाना मदनी लव जिहाद में शामिल लोगों की कानूनी मदद और पैरवी की बात कहकर मुस्लिमों को गुमराह न करें।

यह भी पढ़ें:सहारनपुर : आईएएस लव कुमार के भाई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी पुलिस
विज्ञापन


जीपीओ रोड स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में फरहा फैज ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद, दारूल उलूम और पर्सनल लॉ बोर्ड जैसी कट्टरपंथी संस्थाएं मुस्लिमों को गुमराह कर रही हैं। यदि ये संस्थाएं अपने वजूद का असर दिखाना ही चाहती हैं तो मुस्लिम युवाओं को शिक्षित करने, रोजगार दिलाने और फैमिली एक्ट जैैसे प्रावधानों के लिए काम करें। ये संस्थाएं सही काम करतीं तो मुस्लिमों के माथे पर कट्टरवाद या आतंकवाद का टैग नहीं लगता। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों को पिछड़ा दिखाकर बाहरी मुल्कों से बड़े स्तर पर धन की उगाही की जा रही है। मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन तलाक कानून के मामले में भी इन संस्थाओं का रवैया सही नहीं था। पीड़ित महिलाओं का अपमान किया गया। उन पर हमले तक करवाए गए। इसलिए इन संस्थाओं को अपना नजरिया बदलना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें