फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कार्यालय में महिला कर्मी का उत्पीड़न न हो : श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिए ऐसे प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी कार्यालय में महिला कर्मी का अनावश्यक उत्पीड़न न होने पाए। भ्रूण की जांच करने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कुुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में लिखने का कार्य अवश्य दें। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का कार्य गुरू का है। उन्होंने कहा प्रात: बच्चों को सूर्य नमस्कार व उसके बाद अंकुरित बीज देने की आदत डालें। स्कूल में बच्चों को अच्छी आदत अपनाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले। महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति अधिकारी सजग और सहज रहें। उन्होंने मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्युदर, आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा चलाए जा रहे पोषण कार्यक्रमों और महिलाओं की सुरक्षा तथा श्रम विभाग की महिला मजदूरों से संबंधित रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेंद्र सिंह, सीओ शहर प्रथम चंद्रपाल शर्मा, डिप्टी जेलर अभय कुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें