फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम ने किया भवन का सत्यापन, गुणवत्ता मिली खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सढ़ौली हरिया में बन रहे राजकीय महाविद्यालय के भवन का हैंडओवर से पहले डीएम मनीष बंसल ने भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने भवन में किए गए फर्नीचर, लैब, खिड़की दरवाजे, शौचालय, सेनेटरी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य, फिनिशिंग कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। पानी की निकासी न होने पर भवनों पर सीलन की समस्या आ रही है। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन न होने तथा फिनिशिंग के कार्य में गुणवत्ता न होने पर भी नाराजगी जताई। इस मौके पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एसडीएम रामपुर मनिहारान डॉ. पूर्वा आदि मौजूद रहे। उधर, डीएम मनीष बंसल व सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया का निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय का चयन अभ्युदय विद्यालय में होने के कारण रिक्त भूमि पर ले–आउट कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
डीएम ने कार्यों का सत्यापन करने के दिए निर्देश
सहारपुर। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएम मनीष बंसल ने जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक ली। डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि योजना के तहत तालाबों में किए कार्यों का सत्यापन के लिए सीडीओ के माध्यम से पत्रावली प्रस्तुत की जाए। सभी तालाबों का सत्यापन कराया जाए। आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूहों को दी गई धनराशि का बीडीओ के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। इस मौके पर डीएफओ शुभम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें