फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएम उमेश मिश्रा की प्रोफाइल पिक्चर का दुरुपयोग, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साइबर ठग का एक और नया कारनामा सामने आया है। डीएम उमेश मिश्रा की प्रोफाइल पिक्चर को अपने व्हाट्सएप पर लगाकर जालसाज दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात सूचना विभाग की ओर से भी स्पष्टीकरण जारी किया गया। जिसमें बताया गया है कि डीएम के प्रोफाइल पिक्चर का प्रयोग कर मोबाइल नंबर +94 724532422 के व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। गलत उपयोग किया जा रहा है। लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने के लिए कहा गया। किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत जानकारी और धनराशि नहीं देने की अपील भी की गई। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। खुद को श्रीलंका से बताया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि साइबर टीम से जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें