फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जारी की संपूर्ण समाधान दिवस की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सुबह दस से अपराह्न दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से संपूर्ण समाधान दिवस में समय से भागेदारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के संबंध में आदेश जारी किया है। डीएम की अध्यक्षता में दो फरवरी को सहारनपुर, 16 को नकुड, दो मार्च को देवबंद, 16 को रामपुर मनिहारान, छह अप्रैल को बेहट, 20 को सहारनपुर, छह मई को नकुड़, 20 मई को देवबंद, एक जून को रामपुर मनिहारान और 15 को बेहट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में दो फरवरी को नकुड़, 16 को देवबंद, दो मार्च को रामपुर मनिहारान, 16 को बेहट, छह अप्रैल को सहारनपुर, 20 को नकुड़, छह मई को देवबंद, 20 मई को रामपुर मनिहारान, एक जून को बेहट और 15 जून को सहारनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में दो फरवरी को देवबंद, 16 को रामपुर मनिहारान, दो मार्च को बेहट, 16 को सहारनपुर, छह अप्रैल को नकुड़, 20 को देवबंद, छह मई को रामपुर मनिहारान, 20 को बेहट, एक जून को सहारनपुर एवं 15 जून को नकुड़ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें