फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने फतेहपुर कोविड-19 में रोगियों से बात कर जानी हकीकत

विज्ञापन
छुटमलपुर के फतेहपुर कोविड-19 में निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चिनप्पा ने शनिवार की दुपहर फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाएं परखी। डीएम ने अस्पताल में भरती रोगियों से बात कर यहां मिल रहे उपचार और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पताल पहुुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने कार से उतरते ही मंडलायुक्त संजय कुमार और अपने 15 दिन पूर्व के दौरे के वक्त अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता को दिए सुधार संबंधी निर्देशों के अनुपालन की सत्यता जांची। उन्होंने वार्ड में लगाए एसी, अस्पताल की रंगाई पुताई, चारदीवारी के बाहर हटाए अवैध अतिक्रमण, कोविड-19 बोर्ड, मुख्य गेट के साइन बोर्ड, रास्ते के सुंदरीकरण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में और सुधार के निर्देश इंचार्ज को दिए। इसके बाद डीएम अखिलेश सिंह ने कोविड-19 में भरती दो रोगियों से बातचीत की। उनसे डीएम ने पूछा कि रोज चादर बदली जाती है या नहीं। उन्हें अस्पताल में खाना कैसा और क्या क्या मिल रहा है। उनके साथ अस्पताल कर्मियों का व्यवहार कैसा है। उपचार में कोई कोताही तो नहीं बरती जा रही है। रोगियों के जवाब सुनकर डीएम संतुष्ट नजर आए।
इसके बाद डीएम ने वार्ड में ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मचारी इश्क लाल, विनोद कुमार और ओमपाल कल्याण से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चिनप्पा और सीएमओ डॉ. बीएस सोढी भी उनके साथ रहे। इस दौरान अस्पताल परिसर पहुंचे एसओ मनोज चौधरी को एसएसपी एन चिनप्पा ने रविवाद के बंद का सख्ती से पालन कराने और अपराध नियंत्रण के लिए निर्देश दिए।

फतेहपुर कोविड-19 में रोगी से बात करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें