फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की लापरवाही पर भड़के डीएम

Fri, 07 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैठक में डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर डीएम शफक्कत कमाल ने विद्युत निगम के कार्यों की प्रगति ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। ऐसे में उन्होंने अलग से बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि 78 फीसदी लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने हैं। ध्यान रहेें कि इनमें ग्रामीण लोगों का प्रतिशत अधिक रहे। जो शिकायतें मिल रही हैं उनकी जांच बीडीओ और पूर्ति निरीक्षक से कराई जाए।

राशन कार्डों की जांच करने के लिए एआरटीओ, शस्त्र अनुभाग कलक्ट्रेट और तहसील से भूमि का रिकार्ड लेकर सूची से लोगों के नाम हटाने को कहा। पिछले दिनों जिला अस्पताल में सर्जरी कराने वाले पोलियो ग्रस्त 113 बच्चों की पुन: जांच कराने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन


किसान पारदर्शी योजना में 62 फीसदी किसानों का ही पंजीकरण हो सका है। उन्होंने दिसंबर तक इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता आरईएस के बैठक से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

कन्या विद्या धन योजना में एक छात्रा द्वारा गलत तरीके से लाभ लेने पर रिकवरी करने के निर्देश दिए। जनपद में बन रहे चार कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में से एक के अपूर्ण रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को तैयार हो चुके विद्यालय विभाग को हैंडओवर करने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ियों पर भी चर्चा की। कहा कि यदि आंगनबाड़ी ड्यूटी नहीं कर रही हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाए। इसके बाद भी काम न करने वाली आंगनबाड़ियों की सेवा समाप्त कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें