फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रात में किया रैन बसेरों और अलाव का निरीक्षण

विज्ञापन
अग्रसैन चौक पर रैन बसेरे के बाहर लोगों से जानकारी लेते जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने शनिवार देर रात रैन बसेरों और अलाव का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात जिलाधिकारी शहर में स्थापित रैन बसेरों और विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का निरीक्षण किया। औचक किए गए इस निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से बात की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें रैन बसेरे में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी रैन बसेरे में कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश किए कि रैन बसेरों के पास अलाव आदि व्यवस्था भी नियमित रूप से होनी चाहिए। जिससे वहां रहने वालों का ठंड से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि ठंड में कोई भी निराश्रित और गरीब व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्रशासन की ओर से गरीब और निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों का प्रबंध कर रखा है। जिला प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित ना हो। रैन बसेरों में जनपद के साथ अन्य जिले के व्यक्ति भी रात्रि विश्राम करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें