कलेक्ट्रेट सभागार में किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ) योजना एवं कृषि अवसंरचना निधि (ए.आई.एफ) योजना- जि?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ) योजना एवं कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इन दोनों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के तहत पूरे देश में पिछले पांच वर्षों में दस हजार एफपीओ का गठन हो चुका है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में दो एफपीओ का गठन होना है। उन्होंने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप निदेशक (कृषि), जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि, एनाग्राम एफपीओ के पूर्व एमडी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मनीष कुमार ने किया।