फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गांगनौली शुगर मिल का टैगिंग 95 प्रतिशत किया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बकाया भुगतान में पीछे रहने वाली गांगनौली शुगर मिल को चीनी के टैगिंग को 85 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत कर दिया है, जबकि एथेनॉल का टैगिंग 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने मिल को संशोधित टैगिंग आदेश के अनुसार भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद की चीनी मिलों के गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना सर्वे, डाटा फीडिंग और चीनी मिल रिपेयर आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांगनौली चीनी मिल द्वारा गत वर्ष के सापेक्ष कम भुगतान किया गया है। उन्होंने मिल के यूनिट हेड को बकाया भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिल की चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत के स्थान पर 95 प्रतिशत और एथेनॉल की बिक्री से प्राप्त धनराशि का 55 के स्थान पर 65 प्रतिशत को एस्क्रो एकाउंट में स्थानांतरित कर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए संशोधित टैगिंग आदेश निर्देश निर्गत किए। उन्होंने सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को बकाया भुगतान में तेजी लाने, डाटा फीडिंग 30 जुलाई तक पूरी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, देवबंद चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक बीएस तोमर, गांगनौली के यूनिट हेड यशराज सिंह, महाप्रबंधक गन्ना अनिल चौहान, गागलहेड़ी के जीएस केन धनराज सिंह, सरसावा के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, शेरमऊ के यूनिट हेड अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें