फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार की सुबह शुरू हुई मतगणना सोमवार की देर रात तक जारी रही। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया और वहां व्यवस्था देखने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद गांव की सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना को लेकर सुरक्षाकर्मियों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। सोमवार को भी मतगणना स्थल पर आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराए गए। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने मतगणना स्थल पुवांरका, देवबंद, बलियाखेड़ी ब्लॉक, साढ़ौली कदीम के मतगणना स्थल पब्लिक इंटर कॉलेज, नानौता के रामकृष्ण इंटर कॉलेज, गंगोह के एचआर इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि डिग्री कॉलेज सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया। वहां तैनात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कहीं पर भीड़ न लग पाए। शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें