फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना --- किसी का चेहरा खिला, कोई हुआ मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुई दूसरे दिन सोमवार को भी रात तक मतगणना चलती रही। दिन में जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना पूरी होती रही, उनके परिणाम आने पर जीतने वालों चेहरे पर खुशी खिल उठी तो हारने वाले मायूस होकर लौटते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायतों के लिए 884 ग्राम प्रधान, 1207 बीडीसी और 49 जिला पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव के लिए मतगणना हुई। रविवार को सुबह से शुरू हुई मतगणना पूरी रात और सोमवार को भी रात तक चली। जिले में 11 मतगणना स्थल बनाए गए। सभी जगह सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. एस चनप्पा सभी मतगणना स्थलों पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। सहारनपुर शहर में बलियाखेड़ी ब्लाक की मतगणना हुई। यहां सभी ग्राम प्रधान पदों की मतगणना शाम तक पूरी हो गई, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना चलती रही।
मोबाइल फोन सहित पकड़ा मतगणना एजेंट
शहर के जेवी जैन इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर सोमवार को एक प्रत्याशी का मतगणना एजेंट मोबाइल फोन लेकर अंदर पहुंच गया। कक्ष से वह मतगणना के बारे में जानकारी अपने प्रत्याशी को और अन्य लोगों को भेज रहा था। इसका पता लगते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रत्याशी अथवा उनके मतगणना एजेंटों को मोबाइल फोन अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान हंगामा
बलियाखेड़ी ब्लाक के जेवी जैन इंटर कॉलेज मतगणना स्थल पर सोमवार दोपहर एक कक्ष में हंगामा हो गया। एक प्रत्याशी के मतगणना एजेंट ने मतपत्रों की गिनती सही से नहीं करने का आरोप लगाया और शोर मचाने लगा। इस पर पुलिस कर्मी कक्ष में पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें