रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम व एसएसपी। श्रोत राजस्व विभाग
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिनस्थों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उनके समक्ष 32 समस्याएं आईं जिनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
डीएम डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित 16 प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस, विद्युत और विकास विभाग से संबंधित चार चार शिकायतें आई। आपूर्ति विभाग से संबंधित दो शिकायतें तथा नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग से जुडी दो शिकायतें थी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मांगलिक, एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।