रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं त्रिवेणी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली की सांय काल देश के शहीदों की याद में उनके प्रति दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हाथों में कैंडल लेकर भव्य मार्च निकाला और शहीद चौक पर सभी ने शहीदों का स्मरण करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की। जुलूस के चौक पर पहुंचने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके जैन ने संबोधित किया।
त्रिवेणी के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों का हमें प्रतिदिन स्मरण करना चाहिए। कैंडल मार्च में सभी ने हिस्सेदारी की। इस अवसर पर अजय गुप्ता, सुनील चावला, आरपी भारती, रणवीर सिंह, कृष्ण शलभ, रवि बब्बर, प्रदीप चौधरी, विपिन जैन, तरुण अरोड़ा, संध्या जैन, अंजना सैनी, सीमा चावला, प्रीति अरोड़ा, रेणु चौहान, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने शहीदों के नाम मोमबत्ती लगाकर उनका स्मरण किया।
रविवार को मोहल्ला नवीन नगर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों के नाम एक दीया डॉ. केके खन्ना, स्वाति घेंडा ने संयुक्त रूप से प्रज्ज्वलित किया। डॉ. पीके शर्मा और वीके जैन ने दीपावली के महत्व को बताया।
उन्होंने कहा कि दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। एसडी खन्ना ने धार्मिक प्रसंग सुनाया। वीके जैन आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक एक मोमबत्ती जलाकर शहीदों का श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुरेंद्र लूथरा, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।