फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुश्ती के लिए मंडलीय टीम चयनित

Wed, 12 Aug 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल कराए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के बाद अभिषेक कुमार, रितिक जयनागल, शिवा, मोहम्मद आसाद, संयम, हर्षित कुमार, गुरप्रीत, मोहम्मद अमन और सन्नी कुमार चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में नाग पंचमी के अवसर पर दो दिवसीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि विजेता खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रुपये के साथ गदा व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उपविजेता खिलाड़ी को 51 हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र, तीसरे स्थानपर रहने वाले दो खिलाड़ियों को 21-21 हजार रुपये और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
दूसरी श्रेणी उत्तर प्रदेश कुमार भार सीमा 66 से 80 किलोग्राम है। इसमें भी विजेता खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रुपये के साथ गदा व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उपविजेता खिलाड़ी को 51 हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र, तीसरे स्थान पर रहने वाले दो खिलाड़ियों को 21-21 हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वीर अभिमन्यु वर्ग में भार सीमा 50 से 60 किलोग्राम है। इसमें विजेता को 51 हजार रुपये के साथ गदा व प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपविजेता को 25 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें