फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित हों मंडलीय अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल स्तरीय अधिकारी एक रोस्टर बनाकर मंडल के तीनों जनपदों की सभी तहसीलों में बारी बारी से सभी संपूर्ण समाधान दिवसों में स्वयं उपस्थित हों और अपने विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं, साथ ही प्रत्येक समाधान दिवस की निरीक्षण आख्या उसी दिन सायं संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय का उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे मंडलायुक्त को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंडल स्तरीय अधिकारियों को पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण से प्राप्त हुई आख्या में प्राप्त एवं निस्तारित शिकायतों का उल्लेख नहीं किया गया है। इसी प्रकार उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा से प्राप्त आख्या में कोई शिकायत न होना बताया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक से प्राप्त आख्या में उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा और स्वयं की प्रतिभागिता एक ही तहसील में दर्शायी गई। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए मानक के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए है। साथ ही रोस्टर के अनुसार मंडलीय अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें