फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
ढ6ार्यालय सभागार में पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेते मंडलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को मंडल के तीनों जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, ग्राम प्रवेश मार्ग के दोनों तरफ, मुख्य चौराहों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों पर व्याप्त गंदगी, जलभराव आदि समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने प्रत्येक विकास खंड में एक एक वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले सप्ताह तक प्रत्येक जनपद के 10-10 ग्राम सचिवालयों को मॉडल रूप में विकसित कराने एवं एक एक वाचनालय की स्थापना कराकर फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक पंचायतीराज हरिकेश बहादुर और तीनों जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला स्वच्छता सलाहकार मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने रवाना की मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला वाहन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की निशुल्क जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित अपने कार्यालय से मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला को रवाना करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि इस प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट का पता लगाया जा सकेगा। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, सहायक खाद्य आयुक्त संदीप चौरसिया, रणधीर सिंह, ज्ञानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें