फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलायुक्त और डीआईजी ने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 03 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के अप्रैल माह में प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त डाॅ. रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह ने जिले के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। पिछले दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को इसके लिए आमंत्रित करके आए हैं। अप्रैल माह में प्रधानमंत्री ने आने का वक्त दिया है हालांकि अभी पीएमओ से अधिकारिक रूप से तारीख फाइनल नहीं हुई है। पहले चार अप्रैल को आने की संभावना थी, लेकिन प्रधानमंत्री के चुनावी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री लोकार्पण के लिए आ सकते हैं। इसके लिए गणेशपुर में टोल प्लाजा के पास छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त और डीआइजी ने डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एलिवेटेड रोड से होते हुए डाट मंदिर तक के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के गणेशपुर से वाया कार द्वारा डाट काली मंदिर जाने की दशा में रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। डाट मंदिर पहुंच अधिकारियों ने माता डाट काली के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें