फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के पहलवानों ने जीते पदक

विज्ञापन
कुश्ती में विजेता खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नौ से 11 सितंबर तक अलीगढ़ में हुई अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के तीन पहलवान पदक जीतकर लौटे हैं। लौटने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 12 पुरुष और दो महिलाएं शामिल रहीं। सरिता रानी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग, तपस्या ने 76 किलोग्राम भार वर्ग और रोपित कुमार ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रशिक्षक के रूप में संदीप कुमार और तकनीकी अधिकारी आदेश कुमार भी टीम के साथ गए थे। लौटने पर पदक विजेताओं को जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, सुधीर चौधरी, अंजुम, विनीत आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें