बेहट। जिला पंचायत द्वारा वार्ड नंबर नौ के तीन गांवों में 50 लाख के बजट से 750 मीटर सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह सड़कें गांव धौलरा, साढ़ौली कदीम, हथौली व सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ में बनाई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य रामकिशन ने गांव धौलरा में 10 लाख की लागत से 150 मीटर, गांव साढ़ौली कदीम में 20 लाख की लागत से 300 मीटर एवं गांव हथौली व मीरगढ़ में 10-10 लाख की लागत से 150-150 मीटर सीसी सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, कि क्षेत्र में विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।
सीसी सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी, जो मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है, उनका मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान शेखर राणा, मुमताज प्रधान, सोनू राणा, नितिन चौधरी, राहुल चौधरी, बिटटू चौधरी, बिट्टू चौधरी, बिरमपाल, कुलदीप, अंकुर, जोनी, प्रीतम, मंजीत, नीरज, संदीप आदि की मौजूदगी रही।