फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बोले, जनपद को स्मार्ट बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड ने शपथ ग्रहण कर ली। बोर्ड की पहली बैठक भी हो गई, जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य काफी उत्साहित रहे। जिला पंचायत सदस्यों का विकास को लेकर यही कहना है कि जनपद को स्मार्ट बनाने में उनका फोकस रहेगा, इसके लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा। पेश है जिला पंचायत सदस्यों की राय...
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जनपद को बनाएंगे स्मार्ट
पूरे जनपद में विकास कार्य कराए जाएंगे। अपने वार्ड में सड़क एवं खड़ंजों का निर्माण और तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा। - मुकेश चौधरी
जनता के विश्वास पर उतरना है खरा
जनता ने बडे़ विश्वास के साथ हमें जिताया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अपने वार्ड में अधिक से अधिक विकास कार्य कराया जाएगा। बोर्ड को शांतिपूर्वक और सद्भाव से चलाया जाएगा। जिले का विकास करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। - बिजेंद्र कश्यप।
विज्ञापन

पिछड़े गांवों का विकास प्राथमिकता
अपने वार्ड के पिछड़े गांवों में विकास कार्य कराना प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, खड़ंजों को लगवाकर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। इस बार बोर्ड अपनी पार्टी का है। इसलिए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा। - साक्षी राणा।
वोटरों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास होगा
जिन मतदाताओं ने वोट देकर विजयी बनाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। अपने वार्ड में सड़क, खड़ंजे और सफाई से लेकर पेयजल आदि की व्यवस्था प्राथमिकता से कराई जाएगी। बोर्ड से अपने क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक निर्माण कार्य मंजूर कराने का प्रयास होगा। - ममता चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें