फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम तमंचा लहराने वालों को सपा बताती है अपना वोट बैंक : सिन्हा

Wed, 10 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सूबे की सपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि खुलेआम तमंचा लहराने वालों को सपा अपना वोट बैंक बताकर शरण दे रही है। सपा सरकार के सत्ता में आते ही अपराधियों का बोलबाला हो जाता है।। कैराना में दो दिन पहले हुए बवाल में सपा नेताओं की भूमिका सबके सामने है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जड़ौदा पांड़ा गांव में आयोजित सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दावा किया कि 2017 के चुनाव में भाजपा 300 सीट लेकर प्रदेश में आ रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को नई दिशा दी है। सपा सरकार विकास की नहीं विनाश की राह पर प्रदेश को ले जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान को दिए गए छह करोड़ रुपये भी सपा सरकार ने बंदरबांट कर दिए। सासंद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि विधायकों के समर्थक मीडिया के साथ मारपीट पर उतारू हैं।

उन्होंने नानौता में जनता एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग व देवबंद करनाल रेलवे सर्वे को जड़ौदा पांडा होकर किए जाने की जनता की मांगे भी रेल राज्यमंत्री के सम्मुख रखी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, जसवंत सैनी, सुरेंद्र शर्मा, चुनाव प्रभारी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक मामचंद लांबा, शहर विधायक राजीव गुंबर ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में मोहर सिंह पुंडीर, राधेश्याम रुहेला, अनूप सिंह पुंडीर,  विजय महेश्वरी, प्रमोद कौशिक, आनंद राणा, डा किरण पाल सिंह, ईश्वर गोयल, सूरत सिंह वर्मा, प्रीतम गुर्जर, राजपाल सिंह जुड्डा, महिला मोर्चा की रजनी शर्मा, निसार अहमद, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष विनय रूहेला, सुधीर सिंह, नितिन राणा, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें