फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉर्डियोलॉजिस्ट के बिना जिला अस्पताल, दिल थामकर आए मरीज

Wed, 15 Apr 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 41 लाख की आबादी के जिला अस्पताल में दिल का उपचार न के बराबर है। यहां पर कॉर्डियोलॉजिस्ट का पद तो है मगर चिकित्सक और संसाधन नहीं है। दिल का उपचार कराने वाले मरीज एसबीडी जिला अस्पताल में दिल थामकर आएं।
विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी हैं। काॅर्डियोलॉजिस्ट पद पर चिकित्सक नहीं है। गंभीर हार्ट अटैक या अन्य हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पताल का ही सहारा लेना पड़ेगा। केवल फिजिशियन प्रारंभिक जांच और बेसिक दवाएं दे रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ उपचार नहीं। ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। ईको काॅर्डियोलॉजिस्ट, ट्रेडमिल टेस्ट और कार्डियक आईसीयू जैसी जरूरी सुविधाएं अस्पताल में नहीं है। इनकी अनुपलब्धता के चलते जिला स्तर से हार्ट अटैक के मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है।





यह भी जानें



- ईको से हृदय की संरचना और पंपिंग क्षमता की जांच होती है।

- ट्रेडमिल टेस्ट से व्यायाम के दौरान हार्ट की स्थिति पता चलती है।



- कार्डियक आईसीयू में गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर और मॉनीटरिंग की सुविधा मिलती है।



काॅर्डियोलॉजिस्ट समेत अस्पताल में रिक्त पड़े विभिन्न पदों के लिए शासन को समय-समय पर पत्र भेजा जाता है। एमडी फिजिशियन हार्ट के मरीजों को देखते हैं। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. रवि प्रकाश, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें