फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला 14 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा, ड्रोन से भी रहेगी नजर

विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से निगरानी करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज को लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने जनपद को 14 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा है। तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 14 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन पूूरी तरह सतर्क है। इस बार उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद को 14 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया है। इसके साथ ही तीन सुपर जोनल, 14 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं, जो शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा महानगर की जामा मस्जिद के अलावा सभी प्रमुख मस्जिदों और मदरसों के आसपास पीएसी, आरएएफ और पुलिस बल तैनात रहेगा।
49 संवेदनशील इलाके चिह्नित
जिले में 49 प्रमुख संवेदनशील इलाके चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी। इसके अलावा देवबंद में भी ड्रोन की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से भी वार्ता की। वहीं, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने सौहार्द के साथ जुमे की नमाज अदा कर शांति बनाए रखने की अपील की है। जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी से प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद, इमाम मुफ्ती कारी अरशद सचिव मसूद बदर, कोषाध्यक्ष डॉ. मरगूब हसन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करें। लोग अपने घरों के आसपास स्थित मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें। ऐसा कोई काम न करें, जो कानून और शरीयत के खिलाफ हो। खासकर युवा किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
सोशल मीडिया पर रहेगी खास नजर
शुक्रवार को पुलिस की सोशल मीडिया पर भी खास नजर रहेगी। इसके लिए साइबर थाना पुलिस और साइबर सेल को लगाया गया है। किसी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट डाली या फिर अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जनपद को 14 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। तीन सुपर जोनल, 14 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। धर्म गुरुओं से वार्ता कर ली गई है। नागरिकों को भी चाहिए कि वह शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। -अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी बंदोबस्त कर लिए हैं। पुलिस के अलावा आरएएफ व पीएसी भी तैनात रहेगी। किसी ने उपद्रव करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। - आकाश तोमर, एसएसपी

सहारनपुर में बाजारो में तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें