फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओलंपियन को पछाड़ जिले के छोरे ने कटाया एशियन गेम्स का टिकट

विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ रवि ठाकुर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
- बेंगलुरु में हुई प्रतियोगिता में 59.33 मीटर भाला फेंक रवि ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। बेंगलुरु में हुई आठवीं ओपन इंटरनेशनल पेरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में जिले के रवि ठाकुर ने ओलंपियन को पछाड़ा है। उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अक्तूबर में जापान में होने वाली एशियन प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया है।

कोच संदीप पुंडीर ने बताया कि प्रतियोगिता में पैरा ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ी भी भाग ले रहे थे। इनके बीच ही रवि ठाकुर ने 59.33 मीटर दूर भाला फेंक कर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने ओलंपियन सुंदर सिंह गुर्जर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर हरियाणा के रिंकू सिंह रहे। उन्होंने 61.26 मीटर दूर भाला फेंका, जबकि अजीत सिंह दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने एशियन रैंकिंग में चौथा और विश्व रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया है। रवि ठाकुर ने बताया कि वह इंडिया कैंप में रहकर आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कि रवि जिले के रणखंडी गांव निवासी है। एक हादसे में उन्होंने अपना एक हाथ गंवा दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी अपने बुलंद हौसले के बूते उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए कानपुर युनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर पूर्ण की। उन्होंने पिछले वर्षों में अलग-अलग हुई प्रतियोगिताओ में सात से अधिक गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें