फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के केरोसिन में 52 प्रतिशत की कटौती

Tue, 11 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर में केरोसिन के कोटे में इस बार भारी कटौती कर दी गई है। जिले को आवंटित होने वाले केरोसिन में से 52 प्रतिशत तक केरोसिन कम कर दिया गया। राशन पर मिलने वाला ढाई लीटर में से अब सिर्फ सवा लीटर केरोसिन ही मिल सकेगा।
विज्ञापन


लोगों को अब केरोसिन भी कम ही मिल सकेगा। जिले को मिलने वाला केरोसिन का कोटा ऐसा शासन स्तर से ही कम किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक घर में रसोई गैस पहुुंचने का दावा करते हुए सरकार ने केरोसिन की कटौती कर दी है। 

अब तक लगभग 2400 लीटर से अधिक केरोसिन का आवंटन किया जा रहा था लेकिन दो बार से पांच-पांच प्रतिशत और इस बार लगभग 42 प्रतिशत कोटा कम कर दिया गया। लगभग 52 प्रतिशत तक केरोसिन का आवंटन जिले को इस बार कम हुआ है।
विज्ञापन


जिससे उपभोक्ताओं को भी मिलने वाले केरोसिन की कटौती कर दी गई है। उपभोक्ताओं को प्रत्येक राशन कार्ड पर अब तक ढाई लीटर केरोसिन का वितरण किया जाता था, लेकिन इस बार मात्र सवा लीटर केरोसिन का ही वितरण किया जाएगा। 

जिला आपूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह ने बताया कि इस बार लगभग 1200 लीटर केरोसिन का आवंटन हुआ है। इस बार से एक कार्ड पर ढाई लीटर की बजाय सवा लीटर ही केरोसिन मिल पाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकांश घरों में केरोसिन का उपभोग कम हो गया है। इसलिए केरोसिन में कटौती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें