फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बच्चों सहित दंपति की मौत

Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में आए घायल और मृतक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नागल में डीसीएम वाहन ने मोटरसाइकिल पर चंदेना कोहली सवार पति, पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया। दो लोगों की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सडक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। देवबंद के चंदेना कोली गांव में हादसे की खबर पहुंचने के बाद सन्नाटा पसरा रहा।

थाना नागल क्षेत्र के ग्राम चंदेना कोली निवासी विनोद (40) पुत्र महेंद्र अपनी पत्नी बबिता (38), पुत्र जोशी (9) एवं भतीजे अभिजीत (5) पुत्र अशोक के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहे थे।

एमएलडी पब्लिक स्कूल के पास सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


डीसीएम चारों को कुचलते हुए निकल गया। जिससे विनोद और अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबिता एवं जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए।  
   
लोगों ने तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन रास्ते में ही बबिता एवं जोशी ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।     
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले मोबाइल से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें