सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान जिलेभर में विभिन्न संगठन जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राशन के पैकेट पहुंचा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित आवास से भाजपा से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और राहुल लखनपाल शर्मा के नेतृत्व में पार्षद सुधीर पंवार एवं कार्यकर्ताओं ने दो हजार लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे। इसके अलावा भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान कंवर वीर सिंह, संदीप राणा, अमित चौधरी, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे। वार्ड सात के पार्षद नेपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने 150 पैकेट भोजन के बांटे। इस दौरान कोमल राज, प्रवीण कुमार, नितिन सिंह, जगदीश जाटव, सनी जाटव, अंकित त्रिवल, मोनू राज, मोहन लाल, सुरेंद्र कुमार, बच्चा राम, सचिन जाटव मौजूद रहे। राधा-स्वामी सत्संग के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर से 11 हजार भोजन पैकेट वितरित किए गए। गांधी पार्क स्थित प्रभु जी की रसोई से लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। रेलवे कॉलोनी वार्ड 15 से बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू ने अपनी टीम के साथ 650 भोजन के पैकेट वितरित किए। वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने 600 पैकेट भोजन के बांटे। इसके साथ ही महापौर संजीव वालिया ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन गुप्ता, मयंक गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, भारती सैनी, सुनील सिंघल मौजूद रहे। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने महानगर के विभिन्न इलाकों में 500 से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की। गदनपुरा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेेतृत्व में चल रही रसोई से 300 लोगों के भोजन व्यवस्था की।
खाद्य सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई
रामपुर मनिहारान। गांव जांनखेड़ा के प्रधान प्रतिनिधि नीटू चौधरी के नेतृत्व में 26 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इससे पहले भी नीटू चौधरी ने साथियों के सहयोग से 25 परिवारों की मदद की है। इस दौरान दिनेश चौधरी, दीपक चौधरी, लेखपाल अनिल गुप्ता, आशीष लेखपाल, सचिन चौधरी, बबलू अध्यक्ष, विकास मुंशी, मंगेश प्रधान, गुड्डू भैया, अशोक चेयरमैन, शेखर चौधरी, मिंटू ठेकेदार मौजूद रहेे।
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बांटा भोजन
देवबंद। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला प्रचारक भूपेंद्र के नेतृत्व में देवी कुंड रोड, नेचलगढ़ और गांधी कालोनी में गरीब व असहाय लोगों को भोजन वितरित किया। जिला प्रचारक भूपेंद्र ने कहा की संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव यह सुनिश्चित कराएं कि उनके यहां रात में कोई गरीब भूखे पेट न सोए। जिला कार्यवाहक वीरेंद्र ने कहा कि संघ परिवार के तत्वावधान में पूरे देश में लॉकडाउन के चलते गरीब और निर्धन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इस दौरान धर्मेश, गजराज राणा, प्रवीण गोयल, अनुज कुमार, दीपक त्यागी मौजूद रहे।
दिल्ली रोड स्थित आवास से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व राहुल लखनपाल शर्मा सेनेटाइजर और मास्क व?- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में असहाय लोगों के लिए दी जाने वाली खादय सामग्री के साथ ग्राम प्रधान नीटू चौधरी औ- फोटो : SAHARANPUR