फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 14.73 करोड़ से बनेगी रजबहे की पटरी, विधायक ने किया शिलान्यास

Mon, 22 Jun 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव जांडखेड़ा में विधायक किरत सिंह ने कई विकास कार्यों की का शिलान्यास किया। इस्लामनगर-तीतरो रजबहे की पटरी के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर करीब 14.73 करोड़ रुपये खर्च होंगेे।
विज्ञापन

विधायक ने गांव में नवनिर्मित कश्यप समाज चौपाल का लोकार्पण किया। इसके बाद गांव जांडखेड़ा के मजरा धर्मपुरा में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए काठा नाला (बरसाती नाला) और सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि काठा नाला और सड़क के निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि रजवाहे की पटरी के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। चौपाल के लोकार्पण पर कश्यप समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया। जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, नीरज प्रधान दूधला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें