फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित

Thu, 07 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में गर्मी के मौसम में बुधवार को सहारनपुर शामली दिल्ली रूप पर सफर करने वाले रेलयात्रियों को खासी मुश्किलें झेलनी पड़ी। शाहदरा में पैनल संबंधी तकनीकी खराबी के कारण कई गाड़ियों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को बसों या अन्य वाहनों से ही शामली और आगे दिल्ली तक का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों के मुताबिक शाहदरा में पैनल में तकनीकी खराबी के कारण 151909 सहारनपुर शामली दिल्ली पैसेंजर, 151908 दिल्ली शामली सहारनपुर पैसेंजर, 74024 सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर, 74021 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

जलालाबाद, थानाभवन, शामली, शाहदरा से दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ गया। ट्रेनों के न मिलने से अधिकतर यात्री इन गाड़ियों की बजाय बसों और अन्य वाहनों से अपने गंतव्यों को निकले।
विज्ञापन


पांच ट्रेनें रद्द ः रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील धीमान ने बताया है कि दिल्ली में रेलवे पेनल फेल हो जाने के कारण दिल्ली से सहारनुपर जाने वाली ट्रेन संख्या 51909, 51908, 51907, 74021, 74022 को रद्द कर दिया गया है। जबकि सहारनुपर से दिल्ली जाने वाली 51910 का शामली स्टेशन पर ही रोक लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें