फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजी परिवार में कलह: इमरान मसूद की बेटी को पीटा, बच्चे समेत घर से निकाला, भड़का भतीजा; अखिलेश यादव को ये कहा

Sun, 23 Aug 2026 01:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सोशल मीडिया पर इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद ने वीडियो पोस्ट कर हाल ही में सपा में शामिल हुए शायान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हमजा ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बारे में बात करते हुए सवाल किया किया क्यों ऐसे आदमी को सपा में शामिल कराया। 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, भतीजा हमजा मसूद और दामाद शायान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के सपा में जाने के बाद से काजी परिवार के मतभेद सामने आ गए हैं। सांसद इमरान के भतीजे हमजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शायान मसूद पर हमला बोला है। हमजा ने इमरान मसूद की बेटी व अपनी बहन से मारपीट, गालियां देने और घर से निकालने का आरोप शायान मसूद पर लगाया है। शायान की शादी इमरान मसूद की बेटी से हुई है। शायान मसूद ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन



 

हमजा मसूद ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी बहन पर पांच वर्षों से ज्यादती हो रही है। बहन को अभद्र व्यवहार कर बाहर निकाल दिया। उनके बेटे पर भी जुल्म हो रहा है और इमरान मसूद के खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने ज्यादतियों के सबूत होने की भी बात वीडियो में कही। आरोप लगाया कि सियासत की वजह से बहन को छोड़ दिया। मेरे पिता अस्पताल में हैं। इसके बाद बावजूद राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है। 
 

उन्होंने कहा कि सिर्फ बहन और अपने पिता के वजह से शायान के जुल्म बर्दाश्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि हम सक्षम हैं। अपनी बहन के बेटे को अच्छी तालीम और परवरिश देंगे। हमजा ने कहा कि मेरे दादा राशिद मसूद की राजनीतिक विरासत मेरे बाबा नोमान मसूद और ताऊ इमरान मसूद को मिली है। 
 

हमजा ने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसे बेटी को पीटने और घर से निकालने वाले को अपनी पार्टी में शामिल कराया। कहां हैं महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली डिंपल यादव जी। बताएं क्यों इसे मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है।  
 

इस वीडियो पर सपा नेता शायान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि हमजा को इस स्तर पर गिरना पड़ रहा है। मेरा ऐसा स्तर नहीं कि मेरे द्वारा घर की बातों को बाहर राजनीति के लिए उछाला जाए। उन्होंने कहा कि हमजा के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है। इसीलिए निजी हमले किए जा रहे हैं और मेरे पास भी कई वीडियो हैं, जिन्हें मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता। 
 
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता में कहा था कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य इस चुनाव में नहीं लड़ेगा। इसके बाद से काजी परिवार में राजनीतिक तूफान शुरू हुआ है। इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल हो गए। आगे देखना दिलचस्प होगा कि काजी परिवार की राजनीतिक विरासत किस दिशा में जाएगी। 

ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में बारिश का दौर जारी, गर्मी और उमस से मिली राहत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें