फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासित शिक्षा से भविष्य बनानेे की सीख

Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ मेधावी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सोलर लालटेन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रविवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा छह, सात और आठ की प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 81 छात्राओं को सोलर लालटेन वितरित की गई।
विज्ञापन


मंत्री द्वारा छात्रा पारुल पाल, सीमा, आसिफा, ट्विंकल, प्रिंस, शालू, पवित्रा, ललिता, स्नेहा, शिवानी को सोलर लालटेन वितरित की गई। छात्रा तमन्ना के विचारों को सुनकर मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से 1100 रुपये और श्रुति को 500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। 

 मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य रूप से महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी गई है। उन योजनाओं का लाभ सभी उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


 मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नेडा एसके सिंह, जिला समन्वय बालिका शिक्षा विजयंत, अरविंद, अनुज अरोड़ा, आरके सिंह जादौन, रजनीश राठौर, बृजेश अरोड़ा, विशाल कांबोज, सुशील शर्मा एवं समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन मौजूद रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें