फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल करके सुविधाएं पा सकते हैं दिव्यांगजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों में स्वलीनता विकार के लक्षणों को समझने और पहचानने के लिए माता-पिता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800117776 पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों, विशेष शिक्षा, आक्यूपेशनल थेरेपी, वोकेशनल काउंसलिंग, स्पीच थेरेपी और बौद्धिक दिव्यांगजनों की फिजियोथेरेपी से संबंधित जानकारी के लिए राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18005726422 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि सहायक यंत्रों और उपकरणों और तत्संबंधी सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805129 पर कॉल की जा सकती है। ऋण योजना, कौशल प्रशिक्षण, दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना, विशेष माइक्रोफाइनेंस योजना के संबंध में जानकारी एवं दिशा निर्देश के लिए एनएचएफडीसी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800114515 पर सोमवार सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक जानकारी ली जा सकती है। इनके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संबंधित मामलों पर काउंसलिंग सहायता के लिए 24 घंटे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18005990019 चालू रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें