फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 कोरोना संक्रमित मिले, 274 एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 48 कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10367 पर पहुंच गई है। उधर, 22 लोग ठीक भी हुए। वर्तमान में 274 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में सीकरी कलां के छह, बसंत विहार के चार, पंत विहार के तीन तथा जवाहर नगर और न्यू वैशाली विहार के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा उसंड, बेहट, टाबर, ककराला, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, लक्ष्मीपुरम, नकुड़, सहारनपुर शहर, सोना सैयद माजरा, चंदेना कोली, बाबूपुर, थाना भवन, लेबर कॉलोनी, रंजीतनगर, साकेत कॉलोनी, मधुबन विहार, चंद्रनगर, फतेहपुर, रसूलपुर, हकीकतनगर, उमरी कलां, भगवती कॉलोनी, रुड़की, कुतुबशेर, जंधेड़ा समसपुर, शारदानगर, ढीकरा कलां, नवीन नगर, एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, सक्षम हॉस्पिटल और शाहपुर बांस का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
5839 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका
- शनिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के बनाए थे 65 केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के 5839 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए जनपद में 65 केंद्र बनाए गए थे। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार को 14400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कई केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। इससे साबित होता है कि लोग कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक हुए हैं। उन्होंने शनिवार के टीकाकरण के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर केंद्र और टीकाकरण
ब्लॉक----------------- केंद्र---------- लगे टीके
सहारनपुर शहर------ 09------------ 11789
गंगोह----------------- 06 ------------ 462
मुजफ्फराबाद--------- 07------------- 335
पुवांरका---------------- 04 ------------ 414
रामपुर मनिहारान----- 04 ------------ 363
सरसावा---------------- 06 ------------ 309
देवबंद------------------ 05 ------------ 578
नागल------------------ 04 ------------ 156
नकुड़------------------- 06 ------------ 428
नानौता----------------- 04 ------------ 401
साढ़ौली कदीम--------- 04 ----------- 322
बलियाखेड़ी ------------ 06 ---------- 282
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें