फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद, आनंद विहार के लिए सीधी बस सेवा

Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर सहारनपुर से आनंद विहार तक जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाते क्षेत्रीय प्रबंधक और कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन निगम ने सहारनपुर से मुरादाबाद और आनंद विहार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार को दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा प्रदेश सरकार की रैपिड लाइन सेवाओं योजना के तहत शुरू की गई है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बैनर्जी ने बताया कि मुरादाबाद जाने वाली बस वाया हरिद्वार जाया करेगी। यह बस सुबह करीब दस बजे रवाना हुआ करेगी, जो अपराह्न करीब सवा तीन बजे मुरादाबाद पहुंचा करेगी। मुरादाबाद से यह बस शाम चार बजे चला करेगी और सहारनपुर रात करीब नौ बजे आया करेगी।

इसी प्रकार आनंद विहार (दिल्ली) जाने वाली बस वाया मुजफ्फरनगर और मेरठ से होते हुए जाएगी। यह बस वहां दोपहर पौने एक बजे पहुंचा करेगी। इसके बाद वहां से शाम चार बजे चलकर रात आठ बजे तक सहारनपुर आएगी। यह भी बताया कि सहारनपुर डिपो द्वारा ब्लॉक मुख्यालय गंगोह से प्रतिदिन एक बस सेवा कश्मीरी गेट दिल्ली वाया तीतरो-जलालाबाद-शामली शुरू की गई है।
विज्ञापन


साथ ही दूसरी बस सेवा गंगोह से ऋषिकेश वाया नानौता-देवबंद-रुड़की-हरिद्वार भी शुरू की गई है। इस दौरान सेवा प्रबंधक श्याम बाबू, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक यजुवेंद्र कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एवं स्टेशन प्रभारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें