फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बंद मकान के ताले तोड़ नकदी, चांदी के बर्तन व सिक्के चोरी

Thu, 23 Apr 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। नगर के मोहल्ला अफगानान में मंगलवार रात चोरों ने कपड़ा व्यापारी के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां से दस हजार की नकदी सहित करीब एक लाख के चांदी के बर्तन, मूर्ति व सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी मयंक कुमार पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं। यह परिवार देहरादून में रहता है। उनका घर पिछले कुछ समय से बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बाहरी दीवार को फांदकर घर के मुख्य द्वार व कमरे के ताले तोड़ दिए और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी और लॉकर के भी ताले तोड़कर उसमें रखा चांदी का कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली।
सुबह करीब नौ बजे जब गांव पदमनगली निवासी मोनू सैनी अपनी बाइक खड़ी करने पहुंचा तो ताले टूटे देखकर मकान मालिक व पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित व्यापारी मयंक कुमार ने बताया कि मकान व दुकान की देखरेख उक्त मोनू सैनी ही करता है। पीड़ित मयंक कुमार ने बताया कि चोर घर से लगभग 10 हजार रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये की कीमत के चांदी के बर्तन, मूर्तियां तथा चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें