फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाजी इकबाल पर 50 हजार का इनाम घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा, जल्द कसेगा शिकंजा

Wed, 28 Sep 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

डीआईजी ने हाजी इकबाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं मकान कुर्की के लिए नोटिस भी चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर डीआईजी सहारनपुर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले एसएसपी सहारनपुर की ओर से दो माह पूर्व हाजी इकबाल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल गैंगस्टर, डकैती, धोखाधड़ी मारपीट, जमीन कब्जाने आदि कई मामलों में वांछित चल रहा है। पुलिस को उसके बड़े बेटे वाजिद की भी तलाश है। जबकि तीन बेटे जावेद, अफजाल और अलीशान के अलावा भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खनन माफिया हाजी इकबाल पर पहले से 25 हजार का इनाम घोषित था। दुष्कर्म के मामले में कोर्ट द्वारा भी उसे फरार घोषित किया गया है। उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। उनके द्वारा बुधवार को हाजी इकबाल परिणाम की धनराशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें