फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर पर धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 मांगों को लेकर फार्मेसिस्ट आंदोलन की राह पर निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वेतन विसंगति दूर करने सहित 20 मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मेसिस्ट ने शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. जीएस भंडारी ने कहा, फार्मासिस्ट का पद तकनीकी होने एवं शासन स्तर पर हुए समझौतों के बावजूद अभी तक चीफ फार्मेसिस्टों का वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे 5400 रुपये, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी का ग्रेड पे 6600 रुपये, अधिकारी फार्मेसी का ग्रेड पे 7600 रुपये व संयुक्त निदेशक फार्मेसी का ग्रेड पे 8700 रुपये वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को प्रदान किया जाने वाला प्रभार भत्ता 75 रुपये की बजाय 750 रुपये किया जाए, साथ ही चिकित्सकों की अनुपस्थिति में चिकित्सकीय कार्य करने वाले फार्मेसिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। जिला मंत्री डॉ. पीएन डंगवाल, डॉ. पीएस बुटोला, डॉ. अनिल पंवार आदि ने कहा कि यदि संवर्ग के मांग पत्र पर कोई निर्णय नहीं होता है तो संघ पांच से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। नौ से 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसमें आकस्मिक सेवाएं बाधित नहीं होंगी, साथ ही 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग नहीं मानी जाती है तो 20 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल होगी। धरने में डॉ. एसएस नेगी, डॉ. एसके डोभाल, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. एसके अवस्थी, डॉ. प्रभ बहुगुणा, डॉ. जी मिस्त्री, डॉ. एसपी रतूड़ी, डॉ. भूपेंद्र यादव, डॉ. रजनी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें