फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक के खाते से निकाल लिए 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढाबे पर खाने का आर्डर देने का झांसा देकर ढाबा संचालक से उसके खाते का नंबर एवं एटीएम का कोड नंबर पूछ लिया। उसके बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। ढाबा संचालक ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी लियाकत का अंबाला रोड पर इस्माइलपुर गांव के निकट ढाबा है। लियाकत ने बताया कि मंगलवार दोपहर में उसके छोटे भाई खुर्शीद के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एयरफोर्स में तैनात बताया और करीब तीन हजार रुपये तक के खाने का आर्डर दिया, जब खाना तैयार हो गया तो उसी नंबर पर फोन कॉल कर खाना ले जाने एवं भुगतान करने के लिए कहा। जिस पर कॉल करने वाले ने खाने का भुगतान खाते में डलवाने की बात कहते हुए उससे खाता संख्या एवं एटीएम का कोड जान लिया। कुछ ही देर में उसके खाते से चार बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल फोन पर मेसेज आया तो उसे पैसे निकाले जाने का पता चला। इस मामले में उसने कुतुबशेर थाना में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ढाबा संचालक ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। कुतुबशेर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामला फर्जीवाड़े का है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें