नागल। डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर परियोजना के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किसानों के चकमार्ग की बहाली को लेकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छह माह में चकमार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
राकेश सिंह ने बताया कि किसान लंबे समय से करीब पांच किलोमीटर लंबे चकमार्ग की बहाली की मांग करते चले आ रहे थे, लेकिन प्रक्रिया अन्य विभागों से जुड़ी होने के कारण बहाली को लेकर देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि चकमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण करने के उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त हुए। किसानों से सहमति पत्र की कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की जाएगी। करीब 5 से 6 माह में किसानों का चकमार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
बता दें, कि करीब पांच वर्ष पहले रेलवे डीएफसीसी के अंतर्गत किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसमें गांव खटौली फाटक से लेकर पांडोली फाटक तक पांच किलोमीटर लंबे किसानों के चकमार्ग को भी अधिग्रहण के अंतर्गत सम्मिलित कर दिया गया था। इसकी बहाली को लेकर किसान संगठन मांग करते चले आ रहे थे, लेकिन लंबे समय से प्रयास के बाद अब जाकर कहीं चकमार्ग की बहाली का रास्ता साफ दिखाई दिया है। इस दौरान विपिन कुमार, वीर सिंह, अनिल स्वामी, अभिमन्यु वालिया, विजेंद्र बिल्लू आदि मौजूद रहे।