वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत अराधना करते जैन समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित महावीर एकेडमी के परिसर में स्थित नवनिर्मित श्री दिगंबर जैन 1008 आदि जिनालय व ध्यान केंद्र में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत रविवार को भी आराधना की गई।
इस मौके पर श्रीजी की प्रक्षाल पूजा के साथ शांतिधारा की गई। शांतिधारा करने का सौभाग्य डॉ. अनिल कुमार जैन व विनय जैन को प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पंडित सनत कुमार, विनोद कुमार और उनकी टीम के निर्देशन में कार्यक्रम भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने याज्ञमंडल विधान के धार्मिक विषयों पर प्रकाश डाला। विधिवत जैन समाज के लोगों ने जिनालय में पहुंचकर आराधना की।
इस दौरान प्रधानाचार्य प्रिया जैन, डाक्टर अनिल जैन, सुनील जैन, दीपक कुमार जैन, वैभव जैन, जयदीप जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद