राधा विहार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री हरी की भक्ति जीव का कल्याण करती है।
श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कथा में मुख्य यजमान रविंद्र चौधरी व रमेश शर्मा ने श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन कर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज को तिलक किया। इसके साथ ही पंडित ऋषभ शर्मा व योगेश तिवारी ने वेदी पूजन कराकर मां लक्ष्मी-नारायण का अभिषेक कराया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन परमात्मा की भक्ति करने के लिए प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अनुसरण करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जीवन की मायावी प्रपंच व्यथा की मुक्ति का साधन भी श्रीमद्भागवत कथा ही है। श्री हरि की भक्ति जीव को सद्भाव भक्ति, ज्ञान, वैराग्य व त्याग की यात्रा पूर्ण कराकर प्रभु के चरणों का अमृत पान कराती है। इस दौरान मनीष गुप्ता ,अरुण स्वामी ,संजय मित्तल, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी काम्बोज, राजकुमार अरोड़ा, प्रभा, वर्षा, किरण, बाला, गीता, ललतेश ,कमलेश, रेखा, पूनम मौजूद रहे।