महामाई के भजनों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु
गंगोह (सहारनपुर)। माता के जागरण और प्रसाद वितरण के साथ मां वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर में चल रहा चार दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। माता के भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। महामाई से विश्वकल्याण की प्रार्थना भी की गई।
श्री महाबीर संकीर्तन मंडल द्वारा बाबा हरीदास मार्ग स्थित मंदिर में आयोजित जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने केक काटकर एवं श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व अरविंद टेबक ने कलश, नीरज गर्ग ने भगवान गणेश जी, प्रवीण मित्तल ने श्री बालाजी महाराज और दीशू नामदेव ने माता लक्ष्मी जी का पूजन कराया। पंडित अनुज शास्त्री एवं पंडित आशाराम पुरोहित रहे। अशोक ठकराल एवं मनीष नारंग ने मां को चुनरी अर्पण की। दिनेश अरोड़ा और राकेश सिंघल ने शृंगार सेवा की। धर्म ध्वजा पूजन प्रदीप गोयल ने किया। अरविंद्र सिंह मखीजा द्वारा दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके उपरांत दिल्ली से आए श्री राज सहगल एंड ग्रुप के भजन गायकों ने अपनी मधुर वाणी में गाए माफ करी साड्डी भूल चूक दाती माफ करो, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, जय काली कलकत्ते वाली, जय काली और सुख भी मुझे प्यारे हैं दुख भी मुझे प्यारे हैं आदि भजनों से श्रद्धालुओं को रात भर बांधे रखा।
सुबह तारा रानी की कथा उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां वैष्णो देवी जी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल परिवार की ओर से विकास मित्तल, सरयू मित्तल, अरविंदर सिंह मखीजा, शकुंतला देवी, राजकुमारी, सविता देवी, अनुराग चुग, अर्पण अरोरा, ब्रज भूषण शर्मा, बृजेश सैनी आदि सेवादारों को सम्मानित किया गया। संचालन मंडल सचिव श्री शंकर पाहवा ने किया। अध्यक्ष सुशील पाहूजा ने आभार जताया। सचिन नागपाल, दिनेश बजाज, मुरारी बजाज, योगेश सरदाना, राजीव पाहवा, पीयूष शर्मा, राहुल राजपाल, दीपांशु चुग, गौरव अरोड़ा आदि रहे।