फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिमास की नवमी पर मां शाकंभरी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
सिद्वपीठ शाकंभरी देवी में दर्शनों को पहुंचे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में आश्विन मास के अधिमास की नवमी पर श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख समृद्धि मांगी।
विज्ञापन

सिद्धपीठ में रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने पहले बाबा भूरा देव और उसके बाद मां शाकंभरी के दर्शन किए। शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहजानंद महाराज ने बताया कि अधिमास में मां भगवती की स्तुति करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मां भगवती सभी कष्टों को हर लेती है। इसके अतिरिक्त बाबा भूरा देव से पांच किमी दूर शिवालिक पर्वत श्रंखलाओं के मध्य स्थित सहंस्ररा ठाकुर प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग से पहुंच कर आदिदेव विष्णु भगवान के दर्शन किए। दिन भर शिवालिक की पहाड़ियां माता रानी के जयकारों से गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें