12वीं श्री बालाजी जयंती महोत्सव की कड़ी में सोमवार को श्री बालाजी धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका मुख्य आकर्षण श्री बालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ रहा जिसे श्रद्धालु बड़े रस्सों से खींचकर नंगे पांव पैदल चल रहे थे।
शोभायात्रा में शामिल हुए बाबा के स्वर्ण रथ के सारथी, बांयी और दांयी ओर के चंवर, भैरवनाथ एवं प्रेतराज सरकार की सेवा करने का सौभाग्य लक्की ड्रा के द्वारा निकाला गया। बाबा के स्वर्ण चोले में दर्शन डॉ. डीके जैन, बाबा को छप्पन भोग सुशील गर्ग और ऋषभ गर्ग, धर्म ध्वज की स्थापना अशोक गुप्ता, शोभायात्रा का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता ने किया।
शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के सारथी गोपाल माहेश्वरी, बांयी ओर चंवर में सक्षम मित्तल और दांयी ओर चंवर में बलराम आड़ती, भैरोबाबा के सारथी डॉ. कार्तिकेय गोयल रहे। शोभायात्रा में कई बैंडबाजे, आकर्षक, घोड़े, नगाड़ा पार्टी आदि शामिल रहे।
शोभायात्रा श्री बालाजी धाम मंदिर से आरंभ होकर एमबीडी चौक, अनाज मंडी, नेचलगढ़, रेलवे रोड, मेन बाजार, हनुमान चौक और मित्रर सैन चौक से होकर वापस श्री बालाजी धाम पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह हलवा पूड़ी, खीर, दूध, कोल्डड्रिंक, बिस्कुट, कढ़ी-चावल, जलजीरा आदि के भंडारे लगा रखे थे।
भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व रविवार की रात्रि श्री बालाजी धाम पर डीपी सुषमा कौशिक आर्ट ग्रुप द्वारा धार्मिक नृत्य नाटिका राम से बड़ा राम का नाम और मुझे जन्म लेने दो आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी अजय गोयल (गाजियाबाद) और चोला अर्पण वेद गोयल द्वारा किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष हरिकिशन सिंघल, महामंत्री विजय मंगल, प्रदीप वर्मा, मनोज गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, राजकुमार जाटव, प्रवीण गोयल आदि रहे।
ये झांकियां रही शामिल
भगवान गणेश जी, गुरू महाराज जी की बग्गी, मां दुर्गा, शंकर भगवान, हनुमान जी, पंचमुखी हनुमान जी, खाटू श्याम जी, श्रीराम नाव केवट, भक्त प्रहलाद, सीता राम दरबार, राधा-कृष्ण मोर पंख, मां दुर्गा स्थली, भैरो बाबा आदि।