फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर के 35 वार्डों में 6.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार की सहमति पर नगर आयुक्त शिपू गिरि ने 86 विकास कार्यों को स्वीकृति दी। यह कार्य 35 वार्डों में होंगे, जिन पर 6.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद ने बताया कि पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए नाला, सड़क, नाली, पुलिया आदि निर्माण कार्यों के लिए पहले चरण में 35 वार्डों में 86 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। वार्ड एक, वार्ड छह, वार्ड 17, वार्ड 30, वार्ड 44, वार्ड 45, वार्ड 47, वार्ड 51, वार्ड 59, वार्ड 64, वार्ड 68 व वार्ड 70 में एक-एक निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा वार्ड 10, वार्ड 28, वार्ड 32, वार्ड 35, वार्ड 38 व वार्ड 67 में दो-दो, वार्ड 12, वार्ड 14, वार्ड 19, वार्ड 41, वार्ड 58, वार्ड 60, वार्ड 62, वार्ड 66 में तीन-तीन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 22, वार्ड 53, वार्ड 56 में चार-चार कार्यों को स्वीकृति मिली है। वार्ड 25 वार्ड 63 व वार्ड 42 में पांच-पांच और वार्ड 52 में छह कार्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रत्येक वार्ड में अधिकतम 60 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें